कैप्टन रामकरण अखाड़े के पहलवानों ने कुश्ती में जीते 5 पदक
रोहतक | कच्चा चमारिया रोड स्थित गुरु कैप्टन रामकरण अखाड़े के पहलवानों ने 39वीं जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 पदक झटके। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 4 से 6 मार्च तक चली। पहलवान राहुल ने 74 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं दीपक ने 77 किलोग्राम, राहुल ने 72 किलोग्राम, मेहर सिंह ने 79 किलोग्राम और दीपांशु ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस दौरान अखाड़ा संचालक शेर-ए-हिंद गुरु कैप्टन रामकरण, कुश्ती प्रशिक्षक सोमबीर ढाका, मनीष ठाकुर ने पहलवानों को बधाई दी।