30 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
सीआईए टू की टीम ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक माता दरवाजा निवासी रोहित है। हेरोइन की बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपए है। अदालत से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीआईए टू प्रभारी आजाद नैन ने बताया कि एएसआई वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिसार रोड स्थित सत्संग भवन के पास से युवक को काबू किया। पूछताछ में इसने अपना नाम रोहित निवासी माता दरवाजा बताया। तलाशी में इसके पास से 30 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी माता दरवाजा पर फलों की रेहड़ी लगाता था।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।