पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रोहतक. भाजपा से बगावत कर अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व सांसद राजकुमारी सैनी ने एक बार फिर राज्यसभा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा तो महज पारितोषिक देने का तरीका है। इसमें बहुत से लोग या तो इंडस्ट्री से हैं, या फिल्म इंडस्ट्री से हैं या फिर समाज का आईवॉश करने के लिए राज्यसभा भेजकर हमदर्दी के टुकड़े फेंके जाते हैं। बता दें कि राजुकमार सैनी रोहतक में अपनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर आयोजित की गई बैठक में पहुंचे थे।
काफी दिनों तक अस्वस्थ रहने के बाद दोबारा सक्रिय हुए राजकुमार सैनी ने राज्यसभा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस शुरुआत से ही दलित व पिछड़े समाज के लोगों को राज्यसभा की सीट देकर हमदर्दी जाहिर करने की कोशिश करती है। लेकिन यह हमदर्दी एक व्यक्ति को फायदा पहुंचा सकती है, पूरे समाज का भला नहीं कर सकती।
सैनी ने कहा कि अंग्रेजों ने हाउस ऑफ कॉमन और हाउस ऑफ लॉर्ड बनाया था। आज हाउस ऑफ कॉमन यानि लोकसभा में पास किए गए किसी भी विधेयक को हाउस ऑफ लॉर्ड यानि राज्यसभा में कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के फैसले को दरकिनार कर दिया जाता है। राज्यसभा हाउस ऑफ एडवाइजरी तो हो सकता है लेकिन हाउस ऑफ डिसिजन नहीं होना चाहिए था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.