पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पलवल. पलवल जिले के गांव रींडका में मंगलवार को गांव के ही 10 लोगों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है, जिसके 5 महिलाएं और 5 पुरुष घर में घुस आए। इन लोगों ने आते ही चाकू मारने शुरू कर दिए। हमले में युवक की मौत हो गई, वहीं उसका पिता और पत्नी घायल हैं। पुलिस ने हमलावरों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रींडका गांव निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव के ही निवासी गिरिराज के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार झगड़ा भी हो चुका है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे ऋषिपाल और और उसका बेटा सतीश घर पर ही थे। अचानक गिरिराज, रणवीर उर्फ बल्लो, चरण, वेदन उर्फ वेदप्रकाश, होती लाल, विजन, ममता, पुष्पा, मीनू व सुमन घर में आन घुसे और गाली-गलौच करने लगे। सतीश ने घर से बाहर निकलकर इन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने मिलकर चाकू से सतीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
उसने (ऋषिपाल ने) और सतीश की पत्नी विनोद ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ऋषिपाल लहूलुहान हालत में बेटे सतीश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।
इस वारदात के बारे में सूचना पाकर पुलिस भी जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। ऋषिपाल की शिकायत पर सभी 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को खबर लिखे जाने तक किसी भी हमलावर के गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.