पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा पुलिस ने एटीएम गिरोह का किया खुलासा, 10 दिन पहले दिया था 21 लाख की लूट को अंजाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी इरफान। - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी इरफान।
  • राजस्थान के अलवर जिला के तिजारा का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी इरफान
  • रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर देशी कट्टे के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार

रेवाड़ी. पुलिस लाइन के सामने 21 लाख रुपये से भरे एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह का पर्दफाश हो गया है। पुलिस ने 10 दिन बाद गिरोह के एक बदमाश को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिजारा के रहने वाले इरफान के रूप में हुई है। शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने कोलकाता की दो वारदात को स्वीकार किया है। अब कोर्ट में पेश कर आरोपी को पुलिस ने 4 दिन की रिमांड पर लिया है। 
रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्यासागर और मॉडल टाउन के टीआई विजेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी, कि एक युवक देसी कट्‌टा लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद दोनों टीमों ने मिलकर युवक को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम इरफान बताया है। 

गैस कटर से काटी थी मशीन  
रिमांड के दौरान पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने 4 मार्च की रात की वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी में सवार होकर एटीएण पर पहुंचा और चंद मिनटों में ही गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया था। इरफान ने कोलकाता की दो एटीएम मशीन की चोरी की वारदात को भी कबूल किया है। आरोपी के अन्य साथियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एटीएम मशीन लूट के अलावा आरोपी इरफान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।