पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई बाइक, मौके पर तीन दोस्तों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विपिन। - फाइल - Dainik Bhaskar
विपिन। - फाइल
  • फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाने के पास की घटना
  • तीनों में किसी ने नहीं पहन रखा था हेलमेट

फरीदाबाद. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाने के पास बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराने पर बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


लाडौली गांव का विपिन, बल्लभगढ़ सेक्टर-3 का नवीन और फरीदाबाद त्रिखा कॉलोनी का राहुल बाइक से फतेहपुर गए थे। तीनों देर रात करीब 10 बजे फतेहपुर से बल्लभगढ़ आ रहे थे। सदर थाना बल्लभगढ़ के पास सड़क किनारे  किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गए।

फोटो/कंटेंट: भोला पांडे