पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदिग्ध हालत में बाथरूम में फंदे से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक हरमनजीत सिंह, फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक हरमनजीत सिंह, फाइल फोटो।
  • हॉस्टल के बाथरूम में लगे गीजर की पाइप से लटका मिला शव
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच को भेजी विसरा रिपोर्ट

मोहाली. 11वीं क्लास के एक छात्र का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। एक तरफ जहां इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान हरमनजीत के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एसएचओ मटौर राजीव कुमार ने मंगलवार को  पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 


रोपड़ जिले के गांव रतनगढ़ का रहने वाला हरमनजीत सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल का स्टूडेंट था। वह हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। जब हरमनजीत रात्री भोज के लिए मेस में नहीं पहुंचा तो उसकी तालाश शुरू की गई। काफी देर तक ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिला तो बाथरूम में उसे ढूंढा गया। जहां वह गीजर की पाइप के साथ पटके के बने फंदे से लटका पाया गया।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका
हरमनजीत के ठोढ़ी पर भी चोट के निशान थे। परिवार के मुताबिक दीवारों पर लगे खून के निशान, मरने वाले के कद से कम ऊंचाई वाली पाइप,पाइप के साथ बंधा परना और अमृतधारी होने के बावजूद मौके पर पाई गई टोपी एक साथ मिलना शक पैदा करता है।