पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़. पिटबुल कुत्ते के काटने से एक लड़की घायल हो गई है। जीएमएसएच - 16 में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना मंगलवार देर शाम सेक्टर-30 की है। कपूरथला से अपनी मौसी के घर आई 25 वर्षीय लवली को पिटबुल ने अपना शिकार बना लिया। पुलिस ने पिटबुल के मालिक 50 वर्षीय प्रेमचंद्र के खिलाफ आईपीसी 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
28 जनवरी को पंजाब के जालंधर में 12 साल के बच्चे को पिटबुल ने बनाया था निशाना
पंजाब के जालंधर में 28 जनवरी को ट्यूशन से लौट रहे 12 साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया था। 10 मिनट तक आसपास के लोगों ने बच्चे को कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन कुत्ते ने बच्चे की टांग नहीं छोड़ी।आखिर में हौसला दिखाते हुए बच्चे ने खुद ही कुत्ते का जबड़ा पकड़कर खुद को छुड़ाया। इसमें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और उसे आईसीयू में एडमिट कराया गया था। इसके बाद पीड़ित लक्ष्य के परिवार ने पिटबुल कुत्ते के मालिक विनोद के खिलाफ शिकायत की थी।
पिटबुल पर कई देशों ने लगा रखा है बैन
पिटबुल की हाइट 50 सेमी और वजन 30 किलो के आसपास होता है। अमेरिका, यूके सहित कई सारे देशों में पिटबुल को बैन कर दिया गया है। पिटबुल को खुली जगह चाहिए। जहां वह रोज घंटों भाग सके। पीपल फॉर एनीमल के सीनियर वेटरनरी डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी ने बताया कि पिटबुल डॉग को किसी भी हालत में घर में नहीं पालना चाहिए। जिस इंसान ने अपने घर में पिटबुल रखा है, उसे ये तय कर लेना चाहिए कि वह कभी भी हमला बोल सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.