पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंडीगढ़- मोहाली के गवर्नमेंट, प्राइवेट स्कूल 31 मार्च तक बंद, 28 मार्च तक दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट में आने वालों की स्क्रीनिंग शुरू की गई है। - Dainik Bhaskar
हाईकोर्ट में आने वालों की स्क्रीनिंग शुरू की गई है।
  • सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलाें का टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ कार्यरत रहेगा
  • चंडीगढ़ में भी एहतियातन तौर पर एपीडेमिक एक्ट के लागू कर दिया गया है

चंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, सभी गवर्नमेंट एडेड, नाॅन एडेड और प्राइवेट स्कूलाें का टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ कार्यरत रहेगा। स्कूलों में चल रहे बोर्ड एग्जाम भी निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से होंगे। पंजाब-हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी एहतियातन तौर पर एपीडेमिक एक्ट के लागू कर दिया गया हैं। इसके साथ ही इंडिगो ने चंडीगढ़ से दुबई के बीच चलने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट को 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है।


पंजाब राजभवन में शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और क्या- किया जाना चाहिए, इसको लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में डीसी मनदीप सिंह बराड़, पीजीआई डायरेक्टर डाॅ. जगतरात, डायरेक्टर जीएमसीएच डाॅ. बीएस चवन और डीएचएस शामिल हुए। प्रशासक की मंजूरी पर प्रशासन ने महामारी अधिनियम 1897 की धारा 2, 3 और 4 के तहत कोरोना को रोकने के लिए प्रिवेंटिव प्रोविजन को लागू कर दिया।

बचाव को लेकर तैयारी
1. हेल्पलाइन नंबर 97795-58282 पर फोन कर वायरस को लेकर जानकारी ले सकते हैं।
2. एक स्पेशल एंबुलेंस शुरू की गई है जो मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए लेकर जाएगी।
3. पीजीआई, सेक्टर-16 और सेक्टर-32 हॉस्पिटल में आइसोलेटेड बेड्स का प्रबंध किया गया है।
4. पीजीआई स्थित इन्फोसेस सराय जहां करीब 262 बेड हैं, उसे उन मरीजों या लोगों के लिए चिन्हित किया गया है जो दूसरे देशों से आते हैं। इन्हें यहीं पर ठहराया जाएगा। जिन लोगों में इसके लक्षण हैं उनके लिए भी यहीं ठहरने को लेकर प्रबंध किया गया है।
5. मास्क, सेनिटाइजर व बाकी दवाओं की कालाबाजारी को लेकर तीन टीमें एसडीएम की प्रमुखता में बनाई गई हैं, ये चेकिंग कर रही हैं।
6. 144 ट्रेवलर्स जो बाहर से चंडीगढ़ पहुंचे हैं, उन्हें होम सर्विलांस पर रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी सर्विलांस पर रखा गया है।

सीटीयू की बसों को आज से किया जाएगा सेनेटाइज
सीटीयू की लॉन्ग रूट और लोकल रूट पर चलने वाली बसों को प्रॉपर सेनेटाइज करने को लेकर काम शनिवार से शुरू होगा। अभी बसों को बाहर से और अंदर से सीट वगैरह को साफ किया जाता है। अब बसों को अंदर से पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा।

स्टील पर तीन दिन तक जिंदा रह सकता है वायरस
कोरोना मल्टीपल बैक्टीरिया का एक समूह है। ऐसे में प्लास्टिक के आइटम पर यह एक दिन तक जीवित रहता है। इसके अलावा स्टील की चीजों पर यह तीन दिन तक जीवित रह सकता है। अल्कोहल सेनिटाइजर से इसे साफ करने पर ही यह बैक्टीरिया नष्ट होता है। बस में या ट्रेन में यात्रा करते समय अपने पास एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर रखें और इससे हाथ साफ करते रहे। बिना वजह किसी भी चीज को छूने से बचें। -डॉ. सोनू गोयल, डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पीजीआ

टूरिज्म... कैपिटल कॉम्प्लेक्स में विजिटर्स की एंट्री बैन
कैपिटल काॅम्प्लेक्स में विजिटर्स की एंट्री फिलहाल बंद कर दी गई है। लोकल एरिया से कोई यहां आता है तो उसे सिर्फ ओपन हैंड तक जाने की मंजूरी रहेगी। 

एयरलाइंस इंडस्ट्री में घबराहट, बुकिंग हो रही कैंसिल
इंडिगो ने चंडीगढ़ से दुबई के बीच चलने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट को 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि इंडिगो की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को कैंसिलेशन संबंधी जानकारी दे दी है। उनके पास फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस की चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। एयरलाइंस बुकिंग में 30 से 40 फीसदी की गिरावट आ गई है।
 

हाईकोर्ट पहुंचने वालों की स्क्रीनिंग शुरू
शुक्रवार दोपहर से हाईकोर्ट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। हाईकोर्ट की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग को जरूरी उपायों के लिए कहा गया, जिसके बाद दोपहर दो बजे से हाईकोर्ट के सभी पांचों गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई। हर आने वाले व्यक्ति की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। विभाग से आए डॉ. इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सभी पांचों गेट पर टीम को तैनात किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए हाईकोर्ट आने वाले लोगों का टेंपरेचर चेक कर रहे हैं। यदि किसी को बुखार हो तो यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क या अन्य प्रभावित देश से तो नहीं लौटा है।