पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिरोजपुर में पति ने लगाई फांसी, पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते अक्सर लड़ते रहते थे दंपती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर।
  • पुलिस ने पत्नी सुनीता और स्वर्णा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है
  • पति ने 5 मार्च को अपनी पत्नी सुनीता को फोन पर किसी से बात करते सुना। इस कारण दोनों का झगड़ा हुआ

फिरोजपुर. पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते दंपती में रोज झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने पत्नी सुनीता और स्वर्णा सिंह निवासी गांव मिश्री वाला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गांव कासू बेगू के रहने वाले विजय कुमार ने 5 मार्च को अपनी पत्नी सुनीता को फोन पर किसी से बात करते सुना। इस कारण दोनों का झगड़ा हुआ।


इस दौरान विजय ने अपनी पत्नी सुनीता के सिर में चोट मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद सुनीता ने झगड़े की जानकारी अपने मायकेवालाें काे दी। जानकारी पर सुनीता के मायके से आए स्वर्णा सिंह ने विजय कुमार से मुकदमे की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की। धमकी से दुखी होकर विजय कुमार ने बीती रात गले में दुपट्टा लपेट कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के भाई राज कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि विजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के चरित्र पर संदेह के चलते दोनों का आपस में झगड़ते रहते थे।

खबरें और भी हैं...