पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहाली के डीसी और उनकी पत्नी 14 दिन तक आइसाेलेशन में रहेंगे, छुट्‌टी मनाने इटली गए थे दंपती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी गरीष दयालन और उनकी पत्नी अवनीत कौंडल, फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
डीसी गरीष दयालन और उनकी पत्नी अवनीत कौंडल, फाइल फोटो।
  • 24 फरवरी को एक्स इंडिया लीव पर गए थे, 3 मार्च को आए वापस
  • एयरपोर्ट पर उनका थर्मोंस्कैन किया गया लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला

मोहाली. डीसी गरीष दयालन और उनकी पत्नी एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अवनीत कौंडल 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। दोनों 24 फरवरी को इटली गए थे और 3 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस आए थे।
एयरपोर्ट पर उनका थर्मोंस्कैन किया गया लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला। डीसी को 9 मार्च को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी लेकिन अब वे 20 मार्च को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। उनकी जगह एडीसी आशिका जैन डीसी मोहाली के तौर पर ऑफिशिएट करती रहेंगी।


दरअसल कोरोनावायरस को लेकर पंजाब सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अनुसार कोई भी व्यक्ति विदेश से आता है वो 14 दिन तक आइसोलेशन में अपने ही घर में रहे। अगर कोई सरकारी कर्मचारी है तो वह भी 14 दिन बाद ही अपनी ड्यूटी को ज्वाइन करे।