- मां ने पहले पति की पिटाई की फिर पहुंची थाने शिकायत करने, पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
- कई महीने से कर रहा था सोतेला बाप रेप, बताने पर देता था मां और उसे मारने की धमकी
Dainik Bhaskar
Nov 18, 2019, 03:42 PM ISTचंडीगढ़. सेक्टर-31 में इंडियन एयरफोर्स के अफसरों के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला एक पिता अपनी 14 साल की लड़की से पिछले कई महीनों से बलात्कार करता रहा। मां अफसरों के घर काम पर जाती,तो आरोपी पिता बेटी से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
रविवार को अचानक मां घर पर पहुंच गई और आरोपी साैतेले बाप को दबोच लिया। पहले तो मौके पर ही उसने आरोपी की पिटाई की और बाद में थाने में शिकायत दी।
पुलिस में दी शिकायत में 14 साल की नाबालिगा की मां ने पुलिस को बताया कि वह अफसरों के घरों में काम करती है और उसने ड्राइवर काम करने वाले शख्स से दूसरा विवाह किया था।
शादी को कई साल हो गए थे और पहली शादी से उसकी 14 साल की बेटी थी। उसने बताया कि कुछ दिनों से बेटी गुमसुम रहती थी। उसे शक हुआ। हमेशा कि तरह अपने पति और 14 साल की बेटी को छोड़कर वह अपने काम पर चली गई।
जबकि इस बार वह एक घंटे में ही वापस आ गई। वापस आकर उसने देखा तो उसका पति उसकी बेटी से बलात्कार कर रहा था। महिला ने शोर मचाया और मौके पर ही उसने पहले पति की पिटाई की।
बेटी ने बताया कि उसका पिता कई महीनों से उससे गलत काम कर रहा था और उसे धमकी दे रहा था कि अगर उसने अपनी मां को कुछ बताया। तो वह उसे और उसकी मां दोनों को जान से मार देगा। महिला ने खुद थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इस बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपी को दबोचने का प्रयास कर रही है।