पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़. पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने अपने चैनल का नाम 'जीतेगा पंजाब' रखा है। सिद्धू ने कहा है कि वह इस चैनल के माध्यम से लोगों के विचारों को साझा करेंगे और उनकी समस्याओं को सामने लाएंगे। वे पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर बात करेंगे। साथ ही पंजाब के पुनरुत्थान के लिए ठोस रोडमैप बनाने की कोशिश करेंगे। "
अपने यूट्यूब चैनल पर पहले वीडियो में सिद्द्धू ने 27 फरवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के बारे में बताया। इस मुलाकात में उन्होंने पार्टी प्रमुख को पंजाब की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया था। सिद्धू ने कहा कि यह चैनल बाबा नानक द्वारा दिखाए गए वैश्विक भाईचारे, सहिष्णुता, प्रेम और शांति से प्रेरित है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.