पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Preparations To Run Volvo Buses From Nearest Cities Of Haryana, Punjab And Himachal To Chandigarh International Airport

यात्रियों की संख्या बढ़ाने में जुटा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट; हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के नजदीकी शहरों से वॉल्वो बस चलाने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ एयरपोर्ट आसपास के राज्यों से वोल्वो बस शुरू करने जा रहा है। डेमो फोटो - Dainik Bhaskar
चंडीगढ़ एयरपोर्ट आसपास के राज्यों से वोल्वो बस शुरू करने जा रहा है। डेमो फोटो
  • सालाना 20 लाख यात्री चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं
  • एक साल में यात्रियों की संख्या 50 लाख करने का लक्ष्य तय किया है

चंडीगढ़. यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑथोरिटी पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के नजदीकी शहरों के बीच वॉल्वो बस चलाने की तैयारी में है। एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंंने कहा कि अगर हरियाणा में करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच और शिमला, सोलन और पंजाब में पटियाला, लुधियाना, आनंदपुर साहिब से वॉल्वो बसें चलाई जाएं तो लोगों को सुविधा होगी। 

दूर दराज फ्लाइट से जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट होगा आइडियल डेस्टिनेशन
सीईओ का कहना है- लोगों को यह सुविधा मिलेगी तो दूर दराज की फ्लाइट से जाने के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट आइडियल डेस्टिनेशन होगा। इससे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। अभी एयरपोर्ट से सालाना 20 लाख यात्री यात्रा करते हैं। हमने एक साल में इस संख्या को बढ़ाकर 50 लाख करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है। हमारा लक्ष्य है कि एक साल के भीतर एयरपोर्ट से एक दिन में कम से कम 100 फ्लाइट ऑपरेट हों। इस संबंध में एयरलाइंस को प्रस्ताव भेजना शुरू कर दिए हैं।

स्पाइसजेट को दोबारा ऑपरेशन के लिए भेजा प्रस्ताव
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चंडीगढ़ से डोमेस्टिक कनेक्शन बढ़ाने के लिए स्पाइसजेट को अप्रैल से दोबारा फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

इनलाइन बैगेज सिस्टम मई से शुरू
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए इनलाइन बैगेज सिस्टम शुरू होने जा रहा है। पहले एक्सरे लाइन में उनका जो समय जाया होता था वह अब नहीं होगा। इस सिस्टम के तहत चेक इन काउंटर से वह अपना बोर्डिंग पास लेकर बैगेज जमा करा देंगे। उसके बाद बैगेज एक्सरे मशीन से होकर सीधे एयरलाइंस स्टाफ के पास पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट के सीईओ ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा मेट्राे सिटी एयरपोर्ट पर है। लेकिन अब मई तक चंडीगढ़ में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।