पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 103 साल की मान कौर को एथलेटिक्स में उपलब्धियों के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। मान कौर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। उन्हें चंडीगढ़ का चमत्कार कहा जाता है। उन्होंने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था।
मान के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज
कौर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। 2017 में कौर ने ऑकलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की रेस का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2019 में पोलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में कौर को चार स्वर्ण पदक मिले थे।
प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भी मान कौर की तारीफ कर चुके हैं। मोदी ने खेल दिवस के मौके पर 'फिट इंडिया मूवमेंट' के समय मान कौर को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि कौर सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनसे सभी को मोटिवेशन लेनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.