पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़(नीना शर्मा). कोराेनावायरस का कहर पूरे देश में फैला हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए शहर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। स्कूल- कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिए गए हैं। कई जगह परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को गवर्नमेंट स्कूलाें के सभी केडर के टीचर्स के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग का फरमान जारी कर दिया है।
250 से अधिक ट्रेनिंग
टीचर्स की ये ट्रेनिंग निष्ठा प्राेग्राम के तहत स्टेट कांउसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेक्टर-32 के सहयाेग से करवाई जानी है। ट्रेनिंग गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 में 16 से 20 मार्च तक सुबह 9.30 बजे से हाेगी। एससीईआरटी द्वारा जारी इस सर्कुलर में सभी प्रिंसिपलाें और हेड मास्टर /मिस्ट्रेस काे निर्देश दिए गए हैं कि सभी गर्वमेंट स्कूलाें के जेबीटी और प्राइमरी टीचर्स को इस ट्रेनिंग में भेजा जाए। इस ट्रेनिंग में 250 से अधिक टीचर्स एक साथ पंहुचेंगे।
डिस्कस किया, कहा ट्रेनिंग करवाई जाए
एससीईआरटी के डायरेक्टर सुरेंद्र दहिया का कहना है कि इस ट्रेनिंग की डिमांड एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से की गई थी। इसलिए ये ट्रेनिंग करवाई जा रही है। हालांकि दहिया ने ये भी कहा कि कोराेना के बारे में उन्हाेंने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंद्रजीत बराड़ से भी डिस्क्स किया था लेकिन उन्हाेंने कहा कि रूटीन में टीचर्स अगर क्लासेज ले सकते हैं, एग्जाम ले सकते हैं ताे ये ट्रेनिंग भी करवाई जाए। ये ट्रेनिंग पहले से ही प्लांड थी।
निर्देश हुए तो किया जाएगा स्थगित
डीईओ अलका मेहता का कहना है कि एससीईआरटी ने कहा था कि टीचर्स की ट्रेनिंग करवानी है। कोराेना वायरस पर एक बार डीएसई से डिस्कस कर लिया जाएगा कि ट्रेनिंग करवाई जाए या स्थगित कर दी जाए। अगर स्थगित करने के निर्देश हुए ताे इसकाे स्थगित कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि देश में कोविड-19 के चलते सभी तरह के कार्यक्रम सेमीनार,वर्कशाॅप व कांफ्रेस काे केंसिल कर दिया जाए। इस निर्देश काे तुंरत इंप्लीमेंट करने के लिए कहा गया ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.