पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Revealed In Investigation; Students Were Given Degrees Without Checking Their Answers, A Case Was Filed Against Manav Bharti University

जांच में खुलासा; बिना आंसरशीट्स चैक किए ही दे दी जाती थी स्टूडेंट्स को डिग्री, मानव भारती यूनिवर्सिटी के खिलाफ केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानव भारती यूनिवर्सिटी, फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मानव भारती यूनिवर्सिटी, फाइल फोटो।
  • एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को यूनिवर्सिटी में छापेमारी की थी
  • पुलिस टीम ने भारी मात्रा में ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं, जोकि चैक ही नहीं की गई थीं

सोलन. फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप में घिरी सोलन की मानव भारती यूनिवर्सिटी के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला एसएचओ धर्मपुर और दूसरा मामला निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को यूनिवर्सिटी में छापेमारी की थी। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड को खंगाला गया है। मौके पर मामले की जांच करने गई पुलिस टीम ने भारी मात्रा में ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं, जोकि चैक ही नहीं की गई थीं। इनमें कुछ ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं भी मिली, जिनके पहले पन्ने पर नंबर दिए गए थे और शेष पेज चैक ही नहीं थे।

पुलिस की रिपोर्ट में ये बात
एसएचओ धर्मपुर सहदेव की रिपोर्ट के मुताबिक वे यूनिवर्सिटी गए तो वहां तलाशी के दौरान स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड व सॉल्व की गई उत्तर पुस्तिकाएं बरामद हुईं। इस दौरान विक्रांत शर्मा के एडमिशन फॉर्म पाए गए। इन दस्तावेजों से पता चला कि विक्रांत ने 2015-2018 बैच में बीसीए के कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट किया। इस पर रोल नंबर जारी किया व पेपर देना भी पाया गया, पर आंसरशीट्स चेक नहीं की गईं, जबकि 2018 में उसे डिग्री जारी की गई। दूसरे स्टूडेंट ने भी पेपर दिए, पर ये चैक नहीं किए गए। जो आंसर शीट्स चैक भी हैं उन पर कई जगह कटिंग हैं, नंबर बढ़ाए गए हैं। 

खबरें और भी हैं...