पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मोहाली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट हरजीत सिंह ने 22 महिला चेंज लीडर्स को सम्मानित किया। ये सम्मान समारोह रोटरी क्लब मोहाली ने पीसीए मोहाली लेडीज क्लब के साथ मिलकर आयोजित किया।
ऐसे किया चुनाव
सामाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाने पर महिलाओं का चयन किया गया। इसमें शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट, मादक प्रदार्थ के सेवन, घरेलू हिंसा जैसे मामले में प्रेरणादायक काम करने वाली महिलाओं चुना गया।
रोटरी हमेशा सामाजिक कार्य कर रहा
क्लब के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह बताया कि रोटरी क्लब मोहाली इस क्षेत्र में सामाजिक इनोवेटर्स को मंच प्रदान करने में सबसे आगे रहे हैं। आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट को सफलता से लागू किया जिससे 11 आंगनवाड़ी के सैकड़ों बच्चों को फायदा हुआ। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस साल के गणतंत्र दिवस पर शानदार सामाजिक सेवाओं के लिए रोटरी क्लब, मोहाली को सम्मानित किया था।
सविता भट्टी ने कहा महिलाऐं खूद साबित करें
आयोजन में चीफ गेस्ट और प्रसिद्ध टीवी व्यक्तित्व सविता भट्टी ने कहा - ''महिलाओं ने खुद को दुनिया भर के सभी क्षेत्रों में साबित किया है और समय आ गया है कि वे खुद को और भी आगे बढ़ाएं। दुनिया अपनी आधी आबादी को पीछे छोड़ कर आगे नहीं बढ़ सकती है, क्योंकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बदलाव की जरूरत को पूरा करने में सक्षम हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.