पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पंचकूला. पंचकूला में हर साल सेक्टर-5 के टाउन पार्क में होने वाला स्प्रिंग फेस्ट इस बार कोरोना की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। ये फैसला एचएसवीपी व पंचकूला नगर निगम की ओर से लिया गया है। स्प्रिंग फेस्ट 14 और 15 मार्च को होना था। अधिकारी नहीं चाहते कि भीड़ के चलते किसी को कोरोनावायरस का शिकार होना पड़े। इसके साथ ही पीयू में होने वाले प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं।
पीयू में होने वाले स्टूडेंट के फेस्ट "आगाज' पर भी है संकट
पंजाब यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वाइस चांसलर प्रो. शंकरजी झा के आदेश पर कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें उन्होंने किसी भी तरह की कॉन्फ्रेंस या प्रोग्राम कराने की मनाही की है। ऐसा ही आदेश यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी पहले ही जारी किया था।
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में कन्वोकेशन रद्द
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 ने अपनी कन्वोकेशन अनिश्चितकालीन समय के लिए रद्द कर दी है। वाइस चांसलर एक मीटिंग में पहले ही कह चुके हैं कि कार्यक्रम करवाने वाले लोग इस बात की जिम्मेदारी लें कि किसी तरह का भी इन्फेक्शन होने की संभावना प्रोग्राम में नहीं रहेगी।
पीजीआई फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ वायरस पीड़ित देशों से वापस आने पर 14 दिन घर रहें: प्रो.जगत राम
कोरोना वायरस को महामारी घोषित होते ही पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने अलर्ट जारी किया है। पीजीआई के सभी फैकल्टी, रेजिडेंट, रिसर्च स्कालर, पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आए हैं तो 14 दिनों तक घर में ही रहें। उन्हें इसकी सूचना अपने संबंधित हेड आफ डिपार्टमेंट को देनी होगी। इसमें नाम, निवास स्थान, आने-जाने की तारीख आदि का विवरण शामिल है। यदि कोई लक्षण मिलता है तो अपने नजदीकी हेल्थ केयर सेंटर को सूचित करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.