पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • The First Digital Library Opened In The City, More Than One Thousand Students Will Be Registered With The National Library.

चंडीगढ़ में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, एक हजार से अधिक छात्रों का होगा दिल्ली के पुस्तकालय से होगा रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइब्रेरी में बैठे स्कूल के स्टूडेंट्स। - Dainik Bhaskar
लाइब्रेरी में बैठे स्कूल के स्टूडेंट्स।
  • स्टूडेंट्स लाइब्रेरी की बुक्स को अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ सकेंगे
  • धनास के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़. धनास स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के सहयोग से इसे खोला गया है। इस लाइब्रेरी को दिल्ली की नेशनल लाइब्रेरी के साथ जोड़ा जाएगा।


दिल्ली स्थित नेशनल लाइब्रेरी के साथ लगभग 1000 से अधिक स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट लाइब्रेरी की बुक्स को अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ सकेंगे। लाइब्रेरी में ढ़ाई हजार से अधिक बुक्स भी रखी गई हैं। स्टूडेंट अपनी मर्जी और सहूलियत के मुताबिक चाहें तो लाइब्रेरी में बैठकर या घर पर इस लाइब्रेरी का फायदा उठा सकेंगे।

अगले हफ्ते दाे स्कूलाें में खुलेगी
काैर ने बताया कि अगले हफ्ते शहर के दाे गवर्नमेंट स्कूलाें, गवर्नमेंट ग‌ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 अाैर किताब घर बापूधाम काॅलाेनी में भी डिजिटल लाइब्रेरी खाेली जाएगी। इन स्कूलाें में लाइब्रेरी खुलने से बच्चाें काे डिजिटल लाइब्रेरी में अाॅन लाइन बुक्स पढ़ने का माैका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...