पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसीटीवी कैमरों को घुमाकर की भगवान की असेसरीज चोरी, तीन लाख का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां की मूर्ति से चुराया गया छत्र अाैर त्रिशूल - Dainik Bhaskar
मां की मूर्ति से चुराया गया छत्र अाैर त्रिशूल
  • सेक्टर-43 स्थित दुर्गा माता मंदिर में आज सुबह की घटना
  • छत के रास्ते मुंह ढ़ककर मंदिर में दाखिल हुए चोर

चंडीगढ़. सेक्टर-43 स्थित दुर्गा माता मंदिर के अंदर स्थापित भगवान की मूर्ति से चांदी का सामान चोरी कर लिया गया है। मामले में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक स्तर पर जांच में सामने आया है कि चोरी करने वाले दो लोग हैं जो कि छत के रास्ते से मंदिर के अंदर दाखिल हुए हैं।


चोरी हुए सामान में चांदी के गणेश जी की मूर्ति, 7 मुकुट, 2 माता के छत्र, एक सोने का टिक्का और दो चरण पादुकाएं शामिल हैं। सारे सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है जब पुजारी ने मंदिर खोला और देखा कि भगवान की मूर्ति के साथ लगे हुए शीशे टूटे हुए है और उनपर सजा हुआ चांदी का सामान चोरी हो गया है।


पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की तो सामने आया कि दो चोर मंदिर में दाखिल हुए थे। वह छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। अंदर आने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को दूसरी तरफ घूमा दिया। वह रात को करीब एक बजकर 42 मिनट पर दाखिल हुए थे। उन्होंने मुंह ढ़के हुए थे। इसके अलावा उन्होंने पीठ पर बैग लादे हुए थे।