पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑफिस से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; हिमाचल का रहने वाला था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक सुभाष चंद - Dainik Bhaskar
मृतक सुभाष चंद
  • यह हादसा बीती बुधवार रात 22-23 के लाइट पॉइंट पर हुआ
  • ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था मृतक जब ये हादसा हुआ

चंडीगढ़. शहर में कार की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धनास के रहने वाले सुभाष चंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार रात 22-23 स्थित लाइट पाइंट इलाके का बताया जा रहा है। युवक ऑफिस के बाद एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर धनास जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवक ने हादसे तुरंत के बाद ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। सुभाष का परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है जबकि वह खुद यहां किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रहा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, तलाश शुरू कर दी है।