पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Villagers Around Sukhna Lake Staged A Protest Against The Court Verdict, Saying That If The Administration Demolishes Their Houses, The Whole Will Fall In Malwa Lake

घरों को बचाने सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे, हाईकोर्ट ने 90 दिन के अंदर सुखना लेक के इलाके में बने मकानों को गिराने के दिए आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट की ओर से मकान गिराने के  खिलाफ लोग हुए लामबंद - Dainik Bhaskar
हाईकोर्ट की ओर से मकान गिराने के खिलाफ लोग हुए लामबंद
  • कई गांवों के हजारों लोगों ने कांसल में आगे की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की
  • आप के विधायक और पूर्व विधायक ने कहा- ''लोगाें के घरों को गिराने नहीं दिया जाएगा''

नयागांव (जे.के.बत्ता). हाईकोर्ट की ओर से सुखना कैचमेंट एरिया में बनाए रिहायशी और कमर्शियल इमारतों को 90 दिनों में गिराने के आदेश के खिलाफ अब लोग लामबंद होने लगे है। कांसल के गोविंद विहार में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने जमा होकर कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया।


इस मौके पर खरड़ सेे आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू, पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग सहित कई ने विरोध किया। संधू ने कहा- ''यहां लोगाें ने सालों पहले अपने घर बनाए है, अब इन्हें गिराने के आदेश देकर लोगों से धोखा किया जा रहा है। अगर प्रशासन की ओर से उनकी घरों को गिराया जाता है तो वे अपने घरों का सारा मलवा सुखना लेक में फेंक देंगे।''


पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग ने भी लोगों का साथ देेते हुए कहा - ''सुखना लेक के आसपास के गांव कांसल,सकेतड़ी,किशनगढ़,खुड्डाअलीशेर सहित कई गांवों के लोग चिंतित है। कोर्ट की ओर से इस तरह का फरमान देकर इनके साथ धोखा किया जा रहा है। लोगों के घरों को बचाने के लिए वे किसी तरह के प्रदर्शन में लोगों के साथ खड़े है।''

मुनादी करवा के जानकारी दी
विभाग की टीम की ओर से सुखना के आसपास के गांवों के मकानों का सर्वे किया जा रहा है। पूरे एरिया में हाईकोर्ट के आदेशों के बारे में मुनादी करवाकर लोगों को जागरुक किया। लोगों से कहा - ''कोई भी निर्माण कार्य न करे। जो भी निर्माण कार्य किया जाएगा, उसको बिना नोटिस के गिरा दिया जाएगा। एसडीएम ने नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को भी फील्ड में हो रहे निर्माण कार्य गिराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर काउंसिल की टीमों ने नयागांव तथा कांसल में निगरानी बढ़ाई है। कांसल एरिया में नए निर्माण को गिराया गया है।''