पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के 169 करोड़ तो केसीसी बैंक के 150 करोड़ रुपए अटके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंबोलिक इमेज - Dainik Bhaskar
सिंबोलिक इमेज
  • यस बैंक का वित्तीय संकट हल नहीं होने तक अटक सकता है इन दोनों संस्थानों का पैसा
  • 5 साल तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए इसी बैंक से अमाउंट भी रिलीज किया जाता रहा

धर्मशाला (प्रेमसूद). है।

निर्माण कार्य में बाधा आएगी
ऐसे में यदि मामला जल्द नहीं सुलझा तो आने वाले समय में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में बाधा आ सकती है। यस बैंक के खाताधारकों को संकट का अनुमान 6 महीने पहले ही लग गया था जिसके चलते खाताधारकों ने 18,000 करोड़ रुपए निकाल लिए थे। गुजरात के एक इंडस्ट्रियल ग्रुप ने आईबीआई की दखल से एक महीने पहले ही बैंक अपना पैसा निकाल लिया था।

कोई प्रयास नहीं किया
मामले की भनक लगते ही वड़ोदरा नगर निगम द्वारा नियंत्रित, वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने पिछले सप्ताह आरबीआई द्वारा निकासी कैप लगाने से एक दिन पहले ही बैंक में जमा 265 करोड़ रुपए निकाल लिए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि न तो धर्मशाला स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी और न ही केसीसी बैंक प्रबंधन ने यस बैंक में जमा राशि को निकलने का प्रयास किया।

प्रतिबंध हटेगा
केसीसी बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने स्वीकार किया कि सहकारी बैंक में यस बैंक में 150 करोड़ रुपए की सावधि जमा थी। ज्यादातर फिक्स्ड डिपॉजिट जून के महीने में परिपक्व होने हैं और मुझे उम्मीद है कि उस समय तक फंड की निकासी पर प्रतिबंध हट जाएगा।

स्मार्ट सिटी का यस बैंक में 2015 से डिपॉजिट
2015 में जब धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था, उस समय से ही धर्मशाला के येस बैंक में ही स्मार्ट सिटी के एमडी की ओर से खाता खोलकर स्मार्ट सिटी का बजट डिपॉजिट करवाया गया था। करीब 5 साल तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए इसी बैंक से अमाउंट भी रिलीज किया जाता रहा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 169 करोड़ रुपए जमा
यस बैंक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 169 करोड़ रुपए जमा हैं। इसके लिए स्मार्ट सिटी के एमडी की ओर से बाकायदा मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डवलपमेंट के स्मार्ट सिटी बिंग को कार्यालय की ओर से पत्राचार भी कर दिया है ताकि भविष्य में येस बैंक से फंड की रिलीजिंग को लेकर कोई दिक्कत न आए। स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य होने हैं।

खबरें और भी हैं...