पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों का शोषण कांग्रेस सरकार ने किया। इस पर कांग्रेसी नाराज हो गए और सदन में हंगामा कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस ने वर्तमान की भाजपा सरकार पर आउटसोर्स कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी सरकार के नहीं, बल्कि कंपनी के कर्मचारी हैं। इन्हें शोषण से बचाने के लिए सरकार ने वेतन स्लिप जारी करने के आदेश दिए हैं। वहीं कांग्रेस की मांग थी कि जिस श्रेणी का कर्मचारी है, उसे न्यूनतम वेतन उस श्रेणी के तहत ही प्रदान किया जाए और इसके लिए नीति बनाई जाए।
सरकार को न्यूनतम वेतनमान तय करना चाहिए
इसी बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी आउटसोर्स कर्मियों के लिए पाॅलिसी लाएगी। इन कर्मचारियों का शोषण न हो इसके लिए सरकार को इन कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान तय करना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.