पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Baba Balak Nath Temple Deotasidh Decorated With Flowers And Garlands In Lieu Of , Chaitra Month Fair Starting From Today.

आज से चैत्र माह मेले की शुरुआत, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को फूल-मालाओं से सजाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध। - Dainik Bhaskar
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध।
  • 14 अप्रैल तक चलेगा मेला, इस बार झंडा रस्म का नहीं होगा आयोजन
  • डीसी ने कहा- जारी एडवाइजरी के मुताबिक किए गए हैं मेले में बदलाव

बड़सर. 14 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र माह मेले की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसके लिए बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को फूल-मालाओं से सजाया गया है। दर्शने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले को लेकर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के खाने-पीने व रहने का भी उचित प्रबंध किया जा रहा है।
लंगर भवन का कार्य अभी भी अधूरा है। यहां लिफ्ट लगनी थी जो नहीं लगी। इस वजह से इस बहुमंजिला भवन में अपंग व वृद्ध श्रद्धालु लंगर नहीं ग्रहण कर पाएंगे।

कोरोना को लेकर सतर्क
मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल बड़सर से पांच डॉक्टरों की टीम, दो हेल्थ सुपरवाइर व हेल्थ वर्करों को बुलाया गया है। देश- विदेश कसे आने वाले श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। अगर किसी में कोरोना के लक्ष्ण मिलते हैं तो उसे बाहर ही रखा जाएगा या वापस भेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चकमोह में दूसरी चेक पोस्ट रखी है, वहां पर इसी तरह चेकअप किया जाएगा। सभी सरायों में कोरोना वायरस के संबंध में पंफलेट लगाए हैं। दो सुपरवाइजर मोबाइल वाटर सैंपल लेंगे तथा लैब में इसकी जांच करवाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 


डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा के मुताबिक इस बार कोई भी झंडा रस्म नहीं होगा, सामान्य तरीके से मेले चलते रहेंगे, इसके अलावा मंदिर में वस्त्र चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। कोरोना के प्रकोप को लेकर जो एडवाइजरी जारी हुई है। उसके अनुसार मेले में कुछ बदलाव किया गया है।

खबरें और भी हैं...