पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. प्रदेश के सभी सरकारी, निजी कॉलेज और स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले-वे स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दौरान होने वाली परीक्षाऐं जारी रहेंगी। बजट सत्र के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी।
एहतियातन लिया गया फैसला
सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों की ओर से शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन एहतियातन यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में मेले व भीड़ पर भी रोक लगाई गई है।
13 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद
देश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हो गई है। 13 राज्यों में संक्रमण फैल चुका है। दिल्ली और कर्नाटक में दो संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना से निपटने के लिए एहतियातन मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.