पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिमला. मंत्रिमंडल में नए चेहरे और भाजपा काे नया प्रदेशाध्यक्ष एक साथ मिल सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके संकेत दे दिए है। शिमला में एक कार्यक्रम के दाैरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनाैपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार में नए मंत्री और पाार्टी काे नया अध्यक्ष एक साथ मिलेंगे।
क्षेत्रीय समीरकरण काे देखते हुए पार्टी का नया अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में नए चेहरे काे शामिल किया जाएगा। इसमें कांगडा और शिमला से अध्यक्ष और मंत्री पद की दावेदारी ज्यादा मानी जा रही है। सूत्राें की माने ताे अगर पार्टी के नए अध्यक्ष और मंत्री का चयन एक साथ किया जाता है ताे ऐसे में विपिन परमार, बिक्रम सिंह ठाकुर और वीरेंद्र का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए आगे चल रहा है। इन मंत्रियाें में से किसी एक के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यहां से एक मंत्री का बनना भी तय है।
राज्य मंत्रिमंडल में दाे मंत्रियाें के पद इस समय खाली चल रहे है। इसमें एक पद कांगड़ा संसदीय सीट से किशन कपूर के सांसद बनने के बाद यहां से मंत्री का एक पद खाली हाे गया है। दूसरा मंडी संसदीय सीट से अनिल शर्मा काे मंत्रिमंडल से बाहर निकालने के बाद यह पद खाली हाे गया है।
18 और 19 काे पार्टी के महामंत्री करेंगे मंत्रणा
भाजपा अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव 18 और 19 दिसंबर काे काेर कमेटी के साथ शिमला में बैठक करेंगे। इसमें कमेटी के सभी सदस्याें से सर्वसहमति से अध्यक्ष पद के नाम तय किया जाएगा। इसे पार्टी हाईकमान काे साैंपा जाएगा।
सरकार के दाे साल का जश्न मनाएंगे 27 काे
पार्टी 27 दिसंबर काे सरकार के दाे साल का जश्न शिमला में बढ़ी धूम-थाम से मनाएगी। पार्टी ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर दी है। शिमला के रिज मैदान पर महारैली का आयाेजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह बताैर मुख्य अतिथि उपस्थित हाेंगे।
20 जनवरी अध्यक्ष के चुनाव की लास्ट डेट..
भाजपा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति किए जाने की डेट 20 दिसंबर तय की गई है। पहले 15 दिसंबर तक अध्यक्ष का चुनाव किए जाने की डेट तय की गई थी। किसी कारण वश अध्यक्ष का चुनाव न हाे पाने के कारण इसे 20 दिसंबर किया गया।
इस बीच भी अगर किसी कारणवश भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए सर्व सहमति से बात नहीं बनती है ताे मामला जनवरी तक के लिए भी टल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंंकि राज्य सरकार ने जनवरी में मंत्रिमंडल में नए चेहरे काे शामिल किए जाने की बात कही है। दूसरी तरफ सीएम ने आज ऐलान कर दिया है कि पार्टी काे नया अध्यक्ष और मंत्रिमंडल मे नए मंत्रियाें की घाेषणा एक साथ हाे सकती है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.