पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत-अफ्रीका सीरीज पर कोरोना की मार, खिलाड़ी गेंद चमकाने के लिए थूक लगाने से बचेंगे, हाथ मिलाने की जगह मुट्ठी टकराएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों टीमों ने बुधवार को स्टेडियम में प्रेक्टिस कर खूब पसीना बहाया। - Dainik Bhaskar
दोनों टीमों ने बुधवार को स्टेडियम में प्रेक्टिस कर खूब पसीना बहाया।
  • भारत-द. अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, दर्शकों ने दूरी बनाई, 40% कम टिकट बिके
  • संभवतः यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ-मिलाने की जगह मुट्टी टकराएंगे

धर्मशाला . भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में वीरवार को खेला जाना है। इस सीरीज पर कोरोनावायरस का असर देखने को मिल रहा है। संभवतः यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ-मिलाने की जगह मुट्टी टकराएंगे। इसके अलावा खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से भी बचेंगे। इससे गेंद को स्विंग और स्पिन कराने में मदद मिलती है। मैच से पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हाइजीन को ध्यान में रखकर वे गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से बचेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीकॉक निश्चिंत हैं।


वे कहते हैं- हम पहले ही कोरोनावायरस की जांच करा चुके हैं। डॉक्टरों की टीम भी साथ है। हमें चिंता नहीं है। इसके अलावा बीसीसीसाई ने टीम के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, खिलाड़ियों को कम से कम 20 सेकंड हाथ धोने के निर्देश दिए गए हैं। छींक और कफ आने की स्थिति में चेहरा ढंकने को कहा गया है। रेस्त्रां का खाना खाने से भी मना किया गया है। फैंस से हाथ न मिलाने और उनके साथ सेल्फी लेते समय सुरक्षित दूरी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ दर्शकों और कॉरपोरेट हाउस ने भी स्टेडियम से दूरी बना ली है। मैच से एक दिन पहले बुधवार तक लगभग 60% टिकट ही बिके थे। 

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल मैनेजर कर्नल एचएस मन्हास के मुताबिक, हर दर्शक की स्कैनिंग होगी। मेडिकल जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि स्टेडियम में एक भी संक्रमित न हो। अगर कोई दर्शक खुद को बीमार महसूस करता है, तो उसके लिए मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।

एचपीसीए में साउथ अफ्रीका-इंडिया में वन-डे आज, लेकिन बारिश बिगाड़ सकती है खेल...
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वीरवार को तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मैच होना है। इसके लिए दोनों टीमों ने बुधवार को स्टेडियम में प्रेक्टिस कर खूब पसीना बहाया। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। ग्राउंडसमैन ने पिच को कवर कर दिया। मौसम विभाग ने वीरवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मैच देखने के लिए पड़ोसी राज्यों से लाेग भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों को डर है कि काफी समय बाद धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में होने वाले मैच का मजा किरकिरा न कर दे। मैच दोपहर 1:30 बजे होगा शुरू। 
 

खबरें और भी हैं...