पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कुल्लू. केलांग से उदयपुर, शूलिंग, दारचा रूट के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। एसडीएम अमर नेगी ने एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दे दी है। इन रूटों पर कुछ दिन पहले ही बस सेवा आरंभ करने की तैयारी चल रही थी लेकिन बर्फबारी के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका। बस सेवा शुरू होने से धीरे धीरे लाहौल घाटी में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।
इससे पहले ज़िला प्रशासन और एचआरटीसी की टीम ने केलांग और उदयपुर के बीच के मार्ग का निरीक्षण किया। उसके बाद कुछ सड़कों को बस की आवाजाही के लिए दुरूस्त किया गया। इसके साथ ही कुछ सड़कों पर निरीक्षण कार्य चल रहा है। अगर कोई खामियां निकलती है तो उसे दूर किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.