पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
धर्मशाला. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि कोरोनावायरस के चलते गेंदबाज धर्मशाला वनडे मैच में विशेष एहतियात बरतेंगे। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए गेंद में स्लाइवा लगाना जरूरी होता है। इसके बिना गेंदबाजी में बदलाव करना मुश्किल होता है। इन सभी बातों को लेकर भारतीय टीम अपनी डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक करेगी। इसमें कोरोनावायरस को लेकर विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हिमाचल के धर्मशाला मैदान में 12 मार्च को मैच खेला जाना है।
स्पिन से कर सकते है गेंदबाजी की शुरुआत: डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने कहा कि उनकी टीम में नए चेहरे हैं उन्हें अपने युवाओं पर विश्वास है। डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हमारी मजबूती हैं। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा है। टेम्बा बबुमा और ब्युरेंन का टीम में होना टीम के फायदेमंद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पिन गेंदबाजी से शुरुआत रणनीति के तहत हुई थी। इसके अच्छे परिणाम मिले लेकिन यहां परिस्थितियों के हिसाब से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करनी होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.