पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। शिमला के जाखू में शनिवार सुबह भारी बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। कई मुख्य सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। गुरूवार को शिमला के पास नेरवा में भारी बारिश के बाद एक कार नाले में बह गई। लोगाें के प्रयास के बाद कार को निकाला गया।
तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा
लगातार हो रही बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति सेवा भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार रात को चौपाल और नेरवा बाजार में अंधेरा छाया रहा। कई जगह बिजली के तार और पोल के गिरने की भी खबर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.