पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी, रोहतांग में तीन फीट जमी बर्फ, सड़कों पर फिसलन बढ़ी, यातायात प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलंगनाला में बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी। - Dainik Bhaskar
सोलंगनाला में बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी।
  • शिमला, कुल्लू सहित समूचे लाहौल स्पीति में सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी गई है
  • यहां आने वाले सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। रोहतांग में करीब तीन फीट ताजा हिमपात हुआ है। वहीं गुलाबा, मढ़ी में एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला में पांच इंच और पलचान में तीन से चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। 



सैलानी ले उठा रहे बर्फबारी का आनंद
शिमला, कुल्लू सहित समूचे लाहौल स्पीति में सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी गई है। घाटियों पर भी बर्फ की सफेदी का नजारा है। यहां आने वाले सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं। कई सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। कई सैलानी याक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।