पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. गरीब और जरूरतमंद लाेगाें की सहायता के लिए लाेग अब ऑनलाइन भी मुख्यमंत्री राहत काेष में पैसा जमा करवा सकेंगे। इस सेवा काे सरकार ने ऑनलाइन सेवा से जाेड़ दिया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में विशेष वक्त्वय के दाैरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से बीते दो सालों में 37 कराेड़ 21 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। जाे अब तक की सबसे अधिक प्राप्त राशि है। उन्हाेंने बताया कि सरकार ने इन दाे सालाें में 13870 जरूरतमंद लोगों को 36 कराेड़ 14 लाख 6 हजार 270 रुपए बांटे हैं। इनमें विवाह के लिए 1725 लोगों को, इलाज के लिए 10,849 लोगों को और 1290 अन्य लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से यह राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मौजूदा सरकार ने सत्ता संभाली थी तो मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 98 लाख रूपए थे।
मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के उपचार, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से राहत, परिवार में कमाने वाले सदस्यों की मृत्यु पर, बेसहारा विधवाओं के बच्चों के पालन-पोषण व गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों की व्यवसायिक शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने दानकर्ताओं काे यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए आभार जताया। बोले, जन सहयोग के बिना यह कार्य पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायकों और सांसदों से अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का अनुरोध किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.