पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज डेढ़ बजे होना था मुकाबला, टाॅस से ठीक पहले हुई बारिश शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच को पिच से ढका गया - Dainik Bhaskar
मैच को पिच से ढका गया
  • पिच को ढका तिरपाल से, मायूस हुए दर्शक
  • मौसम के सुहावने होने का इंतजार

धर्मशाला. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। मैच से पहले दोनों टीमें स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं। थोड़ी देर पहले मौसम सुहावना था और धूप भी खिली हुई थी।


पर टॉस से ठीक पहले शुरू हुई बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है। दर्शक भी ठंड से ठिठुरना शुरू हो गए हैं। अब सभी को मौसम के सुहावने होने का इंतजार है लेकिन इसमें कितना वक्त लगेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। 


हालांकि मैच से पहले एचपीसीए प्रबंधन ने आज सभी विधि-विधानों के साथ अराध्य देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का भी पूजन किया गया। बीते दिन एचपीसीए प्रबंधन ने खनियारा स्थित माता कोटाक्षणी देवी के मंदिर में भी पूजा अचर्ना की थी। वहीं इंद्रुनाग के ही थातरी स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर मौसम साफ रहने की मन्नत मांगी गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से 16 विदेशी पर्यटकों का दल तिरंगा लेकर धर्मशाला पहुंचा है। ये भारत और अफ्रीके के मध्य होने वाले मैच देखने के लिए यहां पहुंचे हैं।  बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का आगाज धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे से होना है। यह मैच दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना था। दक्षिणी अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीन वनडे जीतकर भारत आई है। वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 0-3 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद मैदान पर उतरेगी।

पहले चरण में पिच गेंदबाजों के लिए मददगार
धर्मशाला की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है। खेल के पहले चरण में यह गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी। वहीं, हवा चलने पर भी वे गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। मौसम के कारण तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। पिच में बाउंस अच्छा है। इससे गेंद शानदार तरीके से बल्ले पर आएगी। ऐसे में ताबड़तोड़ बॉलिंग करने वाले बल्लेबाजों की मौज रहेगी।