पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कल, अभ्यास के लिए धर्मशाला स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच की प्रैक्टिस करती इंडियन क्रिकेट टीम। - Dainik Bhaskar
मैच की प्रैक्टिस करती इंडियन क्रिकेट टीम।
  • भारतीय टीम ने मंगलवार और बुधवार सुबह अभ्यास किया
  • दक्षिण अफ्रीका की टीम जब प्रैक्टिस के लिए पहुंची तो शुरू हुई बूंदाबांदी

धर्मशाला. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को होने वाले वनडे मैच से पूर्व बुधवार को दोनों टीमों ने धौलाधार की ठंडी फ‍िजाओं में जमकर पसीना बहाया।


एचपीसीए द्वारा धर्मशाला में 12 मार्च को होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की पूरी तैयारी कर दी गई है। स्‍टेडियम में बुधवार सुबह भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की।


बुधवार सुबह से दोपहर तक तो मौसम सुहावना था लेकिन दोपहर बाद मौसम ने रुख बदल लिया व बादल छा गए। दक्षिण अफ्रीका की टीम जब प्रैक्टिस करने के लिए स्‍टेडियम में पहुंची तो बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया।


हल्‍की बूंदाबांदी के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कुछ देर तक प्रैक्टिस करते रहे। लेकिन बूंदाबांदी न थमने पर खिलाडि़यों ने इंडोर स्‍टेडियम में प्रैक्टिस की। बता दें कि धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच के लिए भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें मंगलवार को धर्मशाला पहुंची हैं।


टीम इंडिया मंगलवार को भी नेट पर प्रैक्टिस करने उतरी थी। बुधवार को दोनों टीमों के कप्तानों को धर्मशाला स्टेडियम में टीम के साथ होने जा रहे मैच से पहले अभ्यास किया।


सुबह टीम इंडिया ने पहले स्‍टेडियम में वर्क आउट किया। विराट कोहली कुछ देर बाद प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। काफी देर तक स्‍टेडियम में वर्क आउट के बाद टीम ने नेट पर अभ्‍यास किया।


इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम सीधे नेट पर अभ्‍यास के लिए पहुंची। दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल द पवेलियन में ठहरे हुए हैं। टीम इंडिया ने डेढ़ बजे तक प्रेक्टिस की। इसके बाद टीम के खिलाडि़यों ने चिकित्‍सकों के साथ बैठक भी की। क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंच गए हैं।


अभ्‍यास के दौरान भी अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बारिश की संभावनाओं के बीच क्रिकेट प्रेमियों में मैच की टिकट लेने की होड़ लगी हुई है। सस्‍ती टिकटें कुछ दिन में ही सोल्‍ड आउट हो गई थीं।

एक दिवसीय मैच पर बारिश और आंधी का साया
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच पर बारिश और आंधी का साया है। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई थी और इसने असर दिखाना शुरू कर दिया है। स्‍टेडियम में बूंदाबांदी शुरू हो गई है व पिच समेत कुछ भाग को कवर कर दिया गया है। विशेषज्ञों ने प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, सोलन, शिमला और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं...