पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. भाजपा की तरफ से इंदु गोस्वामी ने राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इंदू गोस्वामी 1988 से संगठन के लिए काम कर रही हैं। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी हैं।
आज है नामांकन की आखिरी तारीख
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने जा रहा है। भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 13 मार्च को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है और 26 मार्च को मतदान होना है।
21 विधायकों वाली कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी
राज्यसभा सदस्य के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। हालांकि कांग्रेस के पास 21 विधायक हैं, लेकिन सत्तासीन पार्टी भाजपा के पास 44 विधायक हैं। ऐसे में इंदू गोस्वामी का निर्विरोध चुना जाना तय है। कांगड़ा, चंबा संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार महिला नेता को राज्यसभा में जाने का मौका मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.