पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. आईजीएमसी के समीप लक्कड़बाजार में शनिवार सुबह भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। इससे तीन ढारे चपेट में आ गए। इसमें रहने वाले 10 लोग फंस गए जिन्हें पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पास लगे मकानों को भी खाली करा लिया गया है।
ठेकेदार पर आरोप
प्रभावित परिवारों ने आईजीएमसी की नए ओपीडी में कार्य कर रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया हुआ है। उन्होंने कहा है कि नीचे से जमीन खोदने से लेंड स्लाइड हुआ है जिससे उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने सरकार से जल्द ये डांगे लगाने और उनके नुकसान की भरपाई ठेकेदार से करने की मांग की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.