पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सोलन. फर्जी डिग्री मामले में देर शाम एक और गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मानव भारती यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनुपमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या तीन हो गई है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी सोलन अभिषेक यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
इससे पहले अंडर ग्राउंड चल रहे मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार राणा की वकील के माध्यम से सोलन की कोर्ट में लगाई गई अग्रिम जमानत की याचिका शुक्रवार को वापस ले ली। जबकि यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार की याचिका खारिज होते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस रिमांड में चल रहे असिस्टेंट रजिस्ट्रार और डॉटा ऑपरेटर को 16 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस मामले का दायरा बहुत बड़ा है और इसके तार विदेशों तक जुड़े हुए हैं और करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा है। मामले की जांच चल रही है।
बता दें कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने मानव भारती यूनिवर्सिटी से करीब 10 हजार और राजस्थान की माधव यूनिवर्सिटी से 1300 फर्जी डिग्रियां अपने कब्जे में ली हैं। इसमें ऐसे कोर्सेस की डिग्रियां भी हैं जो यूनिवर्सिटी में 2012 में ही बंद हो गए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.