पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. प्रदेश भाजपा 15 अाैर 16 मार्च यानी रविवार और सोमवार काे जिला सिरमाैर के पांवटा साहिब में पूरे एक साल की रणनीति तैयार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हाेने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक मेंं दिसंबर 2020 तक प्रदेश में अायाेजित हाेने वाली संगठनात्मक गतिविधियाें के लिए राेडमैप तैयार किया जाना है।
बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में यह पहली बैठक हाेनी है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के समस्त मंत्री एवं भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी माेर्चाें के प्रमुख, जिला अध्यक्ष अाैर जिला महामंत्रियाें समेत सभी जिला प्रभारी भी भाग लेंगे। 15 मार्च काे संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे जबकि 16 मार्च को समापन के अवसर पर केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है किक प्रदेश में इसी साल पंचायतीराज के चुनाव भी हाेने हैं। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताअाें को रिचार्ज करने जा रही है। हालांकि पंचायतीराज संस्थाअाें के चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हाेंगे, लेकिन संगठन के समर्थकाें की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अभी से ही कमर कस ली है।
सरकार-संगठन में तालमेल पर हाेगी चर्चा
बैठक में सरकार अाैर संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखने के लिए विस्तार से चर्चा हाेगी। प्रदेश अाैर केंद्र सरकार की उपलब्धियाें काे जनता तक पहंचाने के लिए अायाेजित हाेने वाले कार्यक्रमाें का कैलेंडर भी जारी हाेगा। इसके साथ-साथ इस साल प्रदेश में अायाेजित हाेने वाले त्रिदेव सम्मेलन, बूथ पालक सम्मेलन अाैर जिला केमटियाें के सम्मेलनाें के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। बताया गया कि कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियाें काे जिम्मेवारियां साैंप दी जाएंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.