शिमला. प्रदेश की राजधानी शिमला में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि एक लड़का उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसे जबरन निकाह कर लिया। अपनी शिकायत में लड़की ने बताया कि दिल्ली में लड़के ने उसे बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर लड़के और उसकी बहन ने उसके साथ मारपीट की।
लड़की ने बताया कि किसी तरह से बचकर वह उनके चंगुल से भागी और 7 फरवरी को अपने घर शिमला पहुंची। इसके बाद लड़की ने शिमला के डीसी के कार्यालय में उस लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत की। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री कुशल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.