पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
धर्मशाला. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को होने वाले मैच को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए शहर को कई सेक्टरों में बांटा गया है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यव्स्था को संभालने के लिए 900 जवानों की तैनाती की जाएगी। वाहनों की चेकिंग के लिए विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से टिकटों की कालाबाजारी को देखते हुए एचपीसीए को कहा गया है कि ऐसी कोई सूचना आती तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
स्टेडिमय में चौथा मैच
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 12 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भिडेंगी। इस स्टेडियम में यह चौथा वन-डे मुकाबला है। इससे पहले, सितंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमों के बीच मुकाबला हुआ था लेकिन टी-20 का यह मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था।
11 व 12 को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना
प्रदेश के मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के ऊंचाई वाले और अन्य इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगर ऐसे में मैच के दौरान बारिश होगी तो लोगों को मायूसी हो सकती है। इससे पहले ही टी-20 का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
पूजा अर्चना की
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम ने मौसम सामान्य रहें, इसको लेकर पीठासीन देवता इंद्रु नाग के खनियारा प्राचीन मंदिर में हवन और यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने धर्मशाला में मैचों के सफल आयोजन की मन्नत मांगी। इंद्र देवता के गुरो चेलों भानी राम और सुरेश कुमार ने गुर खेल (खेलपात्र) डालकर प्राचीन अघंजर महादेव ,त्रेला देवता और खटासनी मंदिर में रविवार को हवन यज्ञ करने का आदेश दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.