पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाय पीने उतरा बस ड्राइवर व कंडक्टर, उसी समय इंजन से निकलने लगा धुंआ, सवारियों ने बस से उतर जान बचाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू-मणिकर्ण रूट पर चलने वाली बस में आग लगी - Dainik Bhaskar
कुल्लू-मणिकर्ण रूट पर चलने वाली बस में आग लगी
  • बस कि अचानक धुंआ निकलने लगा और आग लग गई
  • बस में करीब 35 सवारियां सवार थी, सभी सुरक्षित निकले

कुल्लू(गौरीशंकर). धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में बस में आग लग गई। बस में सवार सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही हैं। हादसे के दौरान मुख्य सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के वाहन भी पहुंचे।

बस ड्राइवर व कंंडक्टर चाय पीने उतरे हुए थे
जानकारी के अनुसार मणिकर्ण से बरशैणी मार्ग पर यह प्राइवेट बस खड़ी थी। इसी समय आग लगी। जिस समय बस मेें आग लगी उस समय बस ड्राइवर और कंडक्टर चाय पीने के लिए बस से नीचे उतरे हुए थे। उसी समय जब बस के इंजन से धुंआ निकलने लगा तो सवारियों ने बस से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अगर सवारियों को बस से निकलने में देरी हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था


एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया-  ''दोपहर करीब 2 बजे बस में आग लगने की जानकारी मिली। जिस बस में आग लगी है उसके एक तरफ बर्धमानेश्वर लिखा हुआ है। बहरहाल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। यह बस कुल्लू से मणिकर्ण के रूट पर चलती है। इस बस पर तकरीबन 35 के करीब सवारियां सवार थी जो सब सुरक्षित है।''