पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शिमला. बजट चर्चा के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि लंच से पहले शांतिपूर्वक चर्चा चल रही थी। जैसे ही इस चर्चा में कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी ने भाग लिया, एकदम से माहौल गरमा गया। जगत सिंह नेगी ने बीजेपी सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा- ''जब तक मोदी सरकार का गुणगान न करे, प्रदेश की सरकार कोई भी काम शुरु नहीं करती है। मोदी जहां भी जाते हैं, उसको अपना घर मानते हैं, लेकिन उन्होंने हिमाचल को अपना घर माना और इसे बर्बाद कर दिया।''
उन्होंने कहा- इस बार का बजट पंचायत बजट से भी निचले स्तर का है। सरकार ने इंवेस्टर्स सब्मिट में टेंट के लिए 18 करोड़ खर्च कि। प्रदेश की आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। हालात ऐसे नहीं कि हवाई जहाज का सफर किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने 28 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदा, लेकिन जनजातीय जिलों को सेवाएं नहीं दी। मंडी प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है, इसलिए मंडी में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है।
धवाला और सुक्खू आमने सामने
धौलासिद्ध परियोजना क्षेत्र में जमीन खरीद को लेकर भाजपा विधायक रमेश धवाला और कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच तकरार हुई। धवाला ने कहा कि धौलासिद्ध क्षेत्र में सुक्खू ने जमीन खरीदी है। इस पर सुक्खू ने कहा कि ईमानदारी से खरीदी है। कुछ देर के लिए दोनों सदस्य में बहस होती रही। सुक्खू ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए जो बजट का प्रावधान रखा है उसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीति और नियत ठीक नहीं हैं। 1030 करोड़ का बजट एयर कनेक्टिविटी के लिए रखा है जो मात्र मंडी के लिए ही फंसा है। सुक्खू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दो तरह के भ्रष्टाचार हैं। अवैध खनन और सीमेंट के रेट में जो भ्रष्टाचार हो रहे हैं वह दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदेश सरकार ने बिजली परियोजनाओं के नाम पर हिमाचल के हितों को बेच दिया।
जयराम सरकार ने पेश किया टैक्स फ्री बजटः धवाला
भाजपा विधायक रमेश धवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरी बार टैक्स फ्री बजट पेश कर हिमाचल को राहत दी है। बजट चर्चा में भाग लेते हुए धवाला ने कहा कि विपक्ष के साथी जिस तरह से विरोध कर रहे हैं वह ठीक नहीं हैं। प्रदेश में बेरागजारी को खत्म करने के लिए सेल्फ डिपेंडेंस को बढ़ावा देना होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.