पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कुल्लू. बंजार पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए पुजारी के बैंक अकाउंट को सीज कर दिया है। पुलिस ने पुजारी के पीएनबी, एसबीआई और कांगडा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के खातों को सीज कर दिया है जिसमें 8 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा है। आरोपी पुजारी इन तीन बैंकों के खातों से 60 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन कर चुका है। जो उसकी आय के अनुरूप नहीं है। इसलिए पुलिस ने बैंक खातों को सीज कर दिया है।
चरस के साथ किया था गिरफ्तार
बंजार पुलिस ने 37 वर्षीय भेवाराम को पिछले 11 फरवरी को 11 किलो 876 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी स्थानीय देवता के मंदिर में पुजारी का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। उसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.