पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएमए प्रतियोगिता में पहुंचेंगे द ग्रेट खली, विशेष तौर पर तैयार किया गया 8 बाय 8 फुट का स्पेशल बेड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द ग्रेट खली के लिए तैयार किया गया यह विशेष बेड - Dainik Bhaskar
द ग्रेट खली के लिए तैयार किया गया यह विशेष बेड
  • मनाली स्थित 5 स्टार बड़ागढ़ रिसोर्ट एंड स्पा में 20 दिन में बन कर तैयार हुआ यह विशेष बेड
  • प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 14 फाइटर लेंगे भाग, डब्लूडब्लूई विश्व विजेता द ग्रेट खली रहेंगे मुख्य आकर्षण

कुल्लू. 11 अप्रैल को कुल्लू के ढालपुर खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 14 फाइटर भाग लेंगे। डब्लूडब्लूई विश्व विजेता द ग्रेट खली इसमें मुख्य आकर्षण रहेंगे।


आयोजन समिति के चेयरमैन नकुल खुल्लर ने बताया कि मनाली स्थित 5 स्टार बड़ागढ़ रिसोर्ट एंड स्पा में पिछले 20 दिन से द ग्रेट खली के लिए स्पेशल बेड तैयार किया जा रहा था, जो मंगलवार दोपहर बनकर तैयार हुआ। इस बेड की लंबाई और चौड़ाई 8 फुट है।


उन्होंने बताया कि द ग्रेट खली कुल्लू मनाली में पहली बार आ रहे हैं। यहां के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। वह 10 अप्रैल की शाम यहां पहुुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता यूएफएल के तत्वधान में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगी।


बॉलीवुड की नामी हस्तियां और केंद्रीय केबिनेट मंत्री इसमें शिरकत करेंगे। यहां 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। टिकटों के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है।