पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराफा बाजार में आभूषण दुकान से चोरी, दुकान का शटर तोड़ लाखों का सामान ले उड़े चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसी दुकान में हुई चोरी। - Dainik Bhaskar
इसी दुकान में हुई चोरी।
  • कांगड़ा स्थित सराफा बाजार में मंगलवार देर रात की वारदात
  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, जांच जारी

कांगड़ा. सराफा बाजार में एक आभूषण की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मंगलवार को गैस कटर से सेफ को काट कर दुकान से लाखों के सामान की चोरी की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है ताकि जल्द ही चोरों का पता लगाया जा सके।


घटना सहगल ज्वेलर्स की है। रोजना की तरह जैसे ही दुकान मालिक अजय सहगल सुबह करीब साढ़े 9 बजे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। अंदर गए तो देखा कि गैस कटर से सेफ को काटकर सभी गहने चुराए हुए हैं। दुकानकार ने फिलहाल अपने नुकसान का आंकलन नहीं किया है। इस घटना के बाद पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल हैं। 

खबरें और भी हैं...