पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News 13 March Saw Snow In Shimla After 22 Years Upper Shimla Completely Closed

13 मार्च काे 22 साल बाद शिमला में देखने काे मिली बर्फ, ऊपरी शिमला पूरी तरह से बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च के महीने में करीब 22 साल बाद शिमला में बर्फबारी देखने काे मिली है। इससे पहले 13 मार्च 1998 में भी अाधी रात काे हिल्सक्वीन में बर्फ गिरी थी। संयाेग एेसा रहा कि 13 मार्च 2020 में भी अाधी रात के बाद छह सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। एेसे में शिमला शहर में एक बार फिर से लाेगाें काे ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार काे दिन के समय भी हल्के बर्फ के फाहे गिरे। खास बात यह है कि मार्च महीने में यूं ताे बर्फबारी हाेती रहती है, लेकिन शिमला शहर में बर्फबारी कम हाेती है। जबकि इस बार संजाैली, नवबहार, अाेल्ड बस स्टैंड अाैर मालराेड़, रिज पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर अाैर चाैपाल वाहनाें की अावाजाही के लिए बंद है।

ऊपरी शिमला के बंद हाेने से लाेगाें काे यात्रा करने में दिक्कत अा रही है। लाेग निजी गाड़ियाें में रिस्क उठाकर सफर करने काे मजबूर हैं। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने अाैर एकदम से तापमान अाई गिरावट के चलते बर्फबारी हुई है। खड़ापत्थर अाैर नारकंडा में एक एक फीट बर्फ गिरी है। मार्च महीने में जहां लाेग गर्म कपड़े उतार देते हैं, वहीं इन दिनाें शिमला सहित ऊपरी क्षेत्राें में दिसंबर जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से अपर शिमला पूरी तरह से कट गया है। शिमला और जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बर्फबारी से अपर शिमला के क्षेत्रों एक बार फिर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, चौपाल के खिड़की में हुए ताजा बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बंद होने से एचआरटीसी के 100 रूट पूरी तरह से प्रभावित हुए है।

शनिवार को सुुबह अपर शिमला के किसी भी रूट पर बसें नहीं भेजी। वहीं जो बसें ऊपरी शिमला की ओर गई वे कुफरी से आगे अधिक फिसलन होने पर नहीं जा पाई। कुछ लाेगाें काे पैदल ही अपने गंतव्य की अाेर जाना पड़ा। खड़ापत्थर में 10 बसें फंसी है।

शिमला और आसपास के क्षेत्रों में कब-कब गिरी कितनी बर्फ

वर्ष कब गिरी शहर में इतनी गिरी शिमला अाैर अासपास (मार्च में)

1998 13 मार्च 10 सेमी 62.8 सेमी

2000 22 मार्च 2.5 सेमी 2.5 सेमी

2002 2 मार्च 8 सेमी 45.9 सेमी

2007 1 मार्च 7 सेमी 7 सेमी

2014 1 अाैर 3 मार्च 12.9 सेमी 12.9 सेमी

2015 9 मार्च 9 सेमी 26 सेमी

2017 12 मार्च 5 सेमी 20.8 सेमी

2020 13/14 मार्च 6 सेमी 13.0 सेमी अब तक

खड़ापत्थर- नारकंडा में एक फीट गिरी, एचआरटीसी के 100 रूट प्रभावित

शिमला में शनिवार काे जाखू में हुई ताजा बर्फबारी, शहर की ऊंची चोटी होने से यहां ज्यादा बर्फ गिरती है।

शिमला के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की अाई गिरावट: शिमला का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इससे पहले ये 2.2 डिग्री था। जबकि अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि बीते शुक्रवार काे ये 15.2 डिग्री सेल्सियस था। कुफरी का तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विभाग का कहना है कि मध्यम अाैर ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बारिश अाैर बर्फबारी की अाज भी संभावना बनी हुई है। ठंडी हवाएं चलने से जगह जगह पेड़ भी गिरे हैं।


बीते 13 मार्च 1998 काे बर्फबारी हुई थी। इस बार भी 13 मार्च काे शिमला शहर में बर्फबारी हुई है। हालांकि, मार्च महीने में बर्फबारी काफी कम हाेती है। पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने अाैर एकदम से तापमान में अाई गिरावट के कारण बर्फबारी हाे रही है।
डाॅ. मनमाेहन सिंह, निदेशक माैसम विभाग।
खबरें और भी हैं...