- Hindi News
- National
- Shimla News 200 Roads Closed Due To Snowfall 430 Transformers Damaged 45 Cm Snow In Gendla Maximum
बर्फबारी से 200 सड़कें बंद, 430 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, गाेंदला में सबसे ज्यादा 45 सेमी बर्फ
एनएच 5 रल्ली में हिमस्खलन
बंद हाे गई हैं। किन्नाैर में 7, कुल्लू में 4, लाहाैल स्पीति में 111, शिमला में 17, अाैर सिरमाैर में 5 सड़कें ठप है। चंबा में 110 टांसफार्मर के टूटने से क्षेत्र में बिजली की अापूर्ति बाधित है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान दाे डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्राें में बिजली की तेज गर्जना के साथ तूफान चल रहा है। मौसम विभाग ने मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्राें में 18 मार्च तक बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
िशमला| बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तीन एनएच सहित प्रदेश की 200 सड़कें बर्फबारी के कारण यातायात की अावाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हाे गई हैं। 430 ट्रांसफार्मर बर्फबारी के कारण टूट गए हैं या जल गए हैं। लाहौल-स्पीति के गोंदला में सबसे ज्यादा 45 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। कल्पा में 21 सेंटीमीटर, कुल्लू के कोठी में 15, शिमला के खदराला अाैर कुफरी में 15 अाैर 10 सेंटीमीटर, भरमौर में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
किन्नाैर में एवलांच से एनएच पांच टापरी के पास यातायात की अावाजाही के लिए कुछ समय तक बंद रहा। भारी बर्फबारी के कारण चंबा में 54 सड़कें बंद हाे गई हैं। किन्नाैर में 7, कुल्लू में 4, लाहाैल स्पीति में 111, शिमला में 17, अाैर सिरमाैर में 5 सड़कें ठप है। चंबा में 110 टांसफार्मर के टूटने से क्षेत्र में बिजली की अापूर्ति बाधित है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान दाे डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्राें में बिजली की तेज गर्जना के साथ तूफान चल रहा है। मौसम विभाग ने मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्राें में 18 मार्च तक बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।