पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News 2700 Karad39s Green National Highway Corridor Project Approved

2700 कराेड़ का ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडाेर प्राेजेक्ट मंजूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्र ने 2700 कराेड़ के ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडाेर प्राेजेक्ट काे मंजूरी प्रदान कर दी है। प्राेजेक्ट के तहत 214 किमी सिंगल लेन काे डबल लेन बनाया जाएगा। इस प्राेजेक्ट में हमीरपुर-मंडी राेड (105 किमी सड़क) काे वाया टाैणी देवी अाैर पांवटा-शिलाई रोड (109 किमी सड़क) को गुम्मा तक काे डबल लेन बनाया जाएगा। केंद्र ने 4 राज्याें के लिए यह प्राेजेक्ट मंजूर किया है। इसमें हिमाचल भी शामिल है। दावा िकया जा रहा है िक हिमाचल के लिए सबसे अधिक बजट मंजूर िकया गया है। इस सड़क निर्माण के लिए लाेक निर्माण विभाग शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया अपनाएगा। विश्व बैंक की ओर से फंडेड इस प्राेजेक्ट काे शुक्रवार को ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। अब राज्य सरकार काे इस प्राेजेक्ट कार्य में तेजी लाने के लिए फाॅरेस्ट क्लियरेंस अाैर भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लानी पड़ेगी। सड़क निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा और हाई टेक्नीक काे उपयाेग में लाया जाएगा। सड़क निर्माण के दाैरान सड़क सुरक्षा पर भी काम हाेगा।

हिमाचल में 2600 किमी है एनएच की लंबाई

हिमाचल प्रदेश में इस समय एनएच की कुल लंबाई 2600 किमी है। 455 किमी एनएच सिंगल लेन है। केंद्र सरकार ने 214 किमी सिंगल लेन काे डबल में कन्वर्ट करने के लिए यह प्राेजेक्ट मंजूर किया है। इसके अलावा इस प्राेजेक्ट के तहत एनएच 22 परवाणू से शिमला, किरतपुर साहिब से मनाली अाैर धर्मशाला वाया गगरेट, पुखर, रानीताल एनएच पर सड़क दुर्घटनाअाें काे राेकने के लिए सड़क के किनारे कैमरे लगाए जाएंगे, अलग से रुट पैट्राेल व्हीकल की व्यवस्था की जाएगी अाैर यहां पर अलग से रिकवरी वैन चलाई जाएगी। प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने माना िक केंद्र सरकार ने 2700 कराेड़ के ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडाेर प्राेजेक्ट काे मंजूरी दे दी है। सरकार शीघ्र इस प्राेजेक्ट काे सिरे चढ़ाने के लिए सारी अाैपचारिकताअाें काे पूरा करेगी ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

खबरें और भी हैं...